AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर भाकियू की बैठक
_____________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर भाकियू की बैठक
जसवंतनगर/इटावा। भारतीय किसान यूनियन की कोर कमेटी की बैठक तहसील कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें 13 अगस्त 2025 को निकाली जाने वाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक कोर कमेटी पदाधिकारी अपनी-अपनी न्याय पंचायत से किसानों को ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर और साइकिल से अधिक से अधिक संख्या में लाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी तहसील महासचिव मुन्नेश सिंह को सौंपी गई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, जिला महासचिव चंद्रदीप, तहसील अध्यक्ष रामौतार सिंह, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन कुमार और प्रमवीर सिंह मौजूद रहे। अंत में ‘जय जवान, जय किसान’ के नारों के साथ बैठक समाप्त हुई।
