AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नन्हे-मुन्ने बच्चों संग मनाया उत्सव____________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नन्हे-मुन्ने बच्चों संग मनाया उत्सव
जसवंतनगर। नगर क्षेत्र के संस्कार प्ले स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर राखियां बनाकर एक-दूसरे की कलाई पर बांधी। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर रोहित जैन की कलाई भी खाली नहीं रही। बच्चों द्वारा राखी बांधने पर उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी।
छात्रों को आशीर्वाद देते हुए रोहित जैन ने कहा कि वे हमेशा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।
इस मौके पर मोनिका जैन, मोनिका मिश्रा, तान्या, प्रियांशी, रिचा जैन, रेखा अग्रवाल, मुस्कान, निहारिका सहित सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे को राखी बांधकर त्योहार की खुशियों में भाग लिया।
स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम एक उत्सव जैसा रहा। इस दौरान भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सुख-समृद्धि का वचन दिया।
