AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने जताया शोक, पत्रकार अमीन भाई के पिताश्री को अर्पित की श्रद्धांजलि_________________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने जताया शोक, पत्रकार अमीन भाई के पिताश्री को अर्पित की श्रद्धांजलि
जसवंतनगर। ग्राम सराय भूपत कटे खेड़ा निवासी वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अमीन के पिताश्री का कुछ दिन पूर्व हृदयाघात से दुखद निधन हो गया। इस दुखद समाचार के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं इटावा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने स्वर्गीय के निवास पहुंचकर उनके पुत्र पत्रकार मोहम्मद अमीन से मुलाकात की और हालचाल जाना। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनके साथ मनीष पहलवान कठेरिया, पूर्व प्रधान हीरालाल जाटव, निज़ाम अली, आशिफ अली, राकेश जाटव, चतुरी मेंट एवं समाजसेवी रमेश यादव सहित कई गणमान्यजन भी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
दिवंगत आत्मा के प्रति क्षेत्रवासियों ने भी गहरा शोक प्रकट किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
