AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
भारत विकास परिषद के बटेश्वरी दयाल प्रजापति अध्यक्ष, मधुर श्रीवास्तव सचिव व सुरेंद्र धनकर बने कोषाध्यक्ष
___________________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
भारत विकास परिषद नगर शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
डॉ. आर्यन दुबे ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
जसवंतनगर। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा पांचाल प्रांत का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को नगर स्थित एक मैरिज होम में सादगी एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह में शपथ अधिकारी के रूप में प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर्यन दुबे ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक (सेवा) श्री विवेक कुलश्रेष्ठ एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष श्री इंद्र नारायण पांडे मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्री बटेश्वरी दयाल प्रजापति को अध्यक्ष, मधुर श्रीवास्तव को सचिव तथा सुरेंद्र धनकर को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण कराया गया।
शपथ दिलाते हुए डॉ. आर्यन दुबे ने कहा, “भारत विकास परिषद राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध संगठन है, जिसका भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय जैन, अनुभव यादव, डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार, विनोद श्री वास्तव,डॉ. स्वराज प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिवकांत जैन ने किया।
समारोह में भारत विकास परिषद नगर शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
