AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
जसवंतनगर में ‘दि अशोक होटल’ का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव रहे मौजूद
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
जसवंतनगर में ‘दि अशोक होटल’ का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव रहे मौजूद
जसवंतनगर (इटावा), 29 जुलाई 2025।
आज जसवंतनगर में दि अशोक होटल का भव्य शुभारंभ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
शुभारंभ समारोह में होटल के स्वामी कैप्टन अशोक यादव व अमित यादव ने मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कैप्टन तेजपाल सिंह, विद्याराम, मनीष यादव, डॉ. रंजन सिंह, अतुल यादव, दीपू यादव आदि ने माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।
समारोह में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ को कैप्टन तेजपाल सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव ‘गुड्डू’, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर व सोनू यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुज यादव ‘मोंटी’, जसवंतनगर के चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार, जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव व रक्षपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता, जिला सचिव जितेंद्र यादव ‘मोना’, दीपी सिंह, चंद्रमोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत ‘डुल्ले’, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, राकेश प्रधान, अरविंद बघेल, सुरेश यादव (सेक्टर प्रभारी), अनुज यादव नम्बरदार, गिल्लू यादव, बिट्टू यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का भी माला व पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता ने किया।
