AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इटावा को आवंटित 10 नई पीआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी
______________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इटावा को आवंटित 10 नई पीआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, थानों के लिए रवाना
इटावा, 19 जुलाई 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में मुख्यालय लखनऊ द्वारा संचालित यूपी 112 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद को आवंटित 10 नवीन चार पहिया पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया गया।
इन वाहनों में 1 इनोवा और 9 नई स्कॉर्पियो कारें शामिल हैं, जिन्हें त्वरित पुलिस सहायता सेवा पीआरवी-112 के तहत उपयोग में लाया जाएगा। पीआरवी-112 सेवा का उद्देश्य आमजन को संकट की घड़ी में तत्काल व प्रभावी सहायता प्रदान करना है।
इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने सभी पीआरवी कर्मियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया ही पीआरवी की सफलता का मूलमंत्र है।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री सुबोध गौतम, प्रतिसार निरीक्षक इटावा, प्रभारी डायल-112 सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
