AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
रपटे में पैर फिसलने से छात्र की डूबकर मौत,साथियों के साथ नाले किनारे जामुन खाने को गया था छात्र…।।
रपटे में पैर फिसलने से छात्र की डूबकर मौत
साथियों के साथ नाले किनारे जामुन खाने को गया था छात्र
हमीरपुर-:सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव में एक किशोर का नाले के रपटे में पैर फिसल जाने से डूब कर मौत हो गई। जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी…।।
कुंडौरा गांव निवासी विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि उसका पुत्र उपदेश वर्मा (12) गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। वह अपने हमउम्र साथी रिंकू,छोटू व नंदराज के साथ बृहस्पतिवार को सुबह का एक 10:30 बजे महिला नाला के किनारे स्थित जामुन के पेड़ से जामुन खाने के लिए गए हुए थे। वापस जब गांव आ रहे थे। तभी इस नाले में बने रपटा में पैर फिसल जाने से वह उफनाते हुए नाले में डूबने लगा। जिस पर उसके तीनों साथी घर पहुंच कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों ने छात्र की तलाश शुरू की। करीब 200 मीटर दूर वह एक पेड़ पर फंसा हुआ था। परिजन उसे निकालकर सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि वह उनकी इकलौती संतान थी। इससे पिता व मां किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है…।।
