AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
आचार्य श्री 108 सुंदर सागर जी महाराज का 30वां दीक्षा दिवस इटावा में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ____________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
इटावा। शहर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दिव्य तपस्वी आचार्य श्री 108 सुंदर सागर जी महाराज का 30वां दीक्षा दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल श्रीजी के अभिषेक और पुजारियों द्वारा केसर जल से शांतिधारा से हुई। इसके उपरांत तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज की प्रतिमा का केसर जल से अभिषेक किया गया और आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज का विधिवत पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा हरे नारियल, फल-फूल अर्पित किए गए और 30 दीपकों से दिव्य महाआरती की गई।
इसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित “नशिया जी की बगिया” में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विमल सन्मति भक्त परिवार के पदाधिकारियों — श्री पीयूष जैन, सोनू जैन, सुनील “लल्ला” जैन, अभिषेक जैन “चीता”, व मीडिया प्रभारी विमल जैन चौ “अभिनंदन नंदू” ने आंवला, जामुन आदि फलदार वृक्षों का रोपण किया।
इस अवसर पर उपस्थितजनों ने कहा:
“प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक हरा-भरा पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सेवा व देखभाल भी करनी चाहिए। फलदार वृक्ष केवल मानव ही नहीं, अपितु समस्त जीव-जंतुओं के लिए उपयोगी होते हैं।”
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज को दिया।

