AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत,महिला समेत दो अन्य मजदूर झुलसे…।।
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत,महिला समेत दो अन्य मजदूर झुलसे…।।
हमीरपुर-:यूपी के हमीरपुर जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है… यहां खेतों में धान रोपाई कर रहे मजदूरों पर आकाशीय गाज गिरी है…जिससे एक मजदूर की मौत हुई है…जबकि एक महिला समेत दो अन्य मजदूर झुलसे हैं….सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है…फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है…।।
दरअसल यह पूरा मामला कुरारा थानाक्षेत्र के शिवनी गांव का है…यहां शनिवार की शाम करीब चार बजे बारिश के दौरान आकाशीय गाज गिर गई…जिससे खेतों में धान रोपाई कर रहे चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए…. एक मजदूर प्रमोद कुमार उर्फ पिंटू पुत्र भुरवा उम्र करीब 37 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि सुनील यादव पुत्र प्रभुदयाल उम्र करीब 28 वर्ष ललित कुमार पुत्र सुरेश कुमार उम्र करीब 16 वर्ष और निर्मला देवी पत्नी सुरेश कुमार बुरी तरह झुलस गए… जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए कुरारा कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां इन सभी का इलाज जारी है….फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है…।।
बताया जा रहा है की यह सभी मजदूर बांदा जिले के रहने वाले हैं….यह सभी धान रोपाई का काम करते हैं…शिवनी गांव में भी एक किसान के यहां खेत में धान रोपाई करने आए थे…शनिवार को हो रही बारिश के दौरान गिरी आकाशीय गाज की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि महिला समेत दो अन्य झुलसे हैं….।।
