AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
विवाह वर्षगांठ पर दीपमय भक्ताम्बर पाठ का भक्ति भाव से आयोजन_____________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
शोरीपुर/बटेश्वर।
शनिवार आज सिरसागंज निवासी मनोज कुमार जैन ‘रावत’ एवं उनकी धर्मपत्नी सबनम जैन ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शोरीपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भक्ताम्बर पाठ का भव्य आयोजन किया।
धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ घिरोर से पधारे पंडित ऋषभ शास्त्री द्वारा विधिवत भक्ताम्बर स्तोत्र के पाठ से हुआ। पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, शांति और उल्लास से सराबोर हो गया। श्रद्धालुजनों ने भक्ति भाव से पाठ का श्रवण किया। इस दौरान अनेक श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर नृत्य करते हुए भक्ति में लीन दिखे।
कार्यक्रम में सिरसागंज निवासी आयोजक दंपत्ति मनोज एवं सबनम जैन ने आमंत्रित अतिथियों को स्नेहपूर्वक दाल-बाटी का पारंपरिक भोजन कराकर आत्मीयता का परिचय दिया। इस पावन अवसर पर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह वर्षगांठ को स्मरणीय रूप दिया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धा भाव से दान देकर पाठ को पूर्ण विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर प्रभाष चंद जैन (निवासी जैतपुर), मनीष जैन, लक्ष्य जैन एवं सुरेन्द्र कुमार जैन,विवेक कुमार जैन, आशीष जैन (जसवंतनगर) सहित अन्य गणमान्य जनों ने उपस्थित होकर आयोजन में सहभागिता की और दंपत्ति को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

