AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
जसवंतनगर: गुरु पूर्णिमा पर खटखटा बाबा की कुटी से भव्य पालकी यात्रा निकली
____________________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
जसवंतनगर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर स्थित तालाब किनारे ब्रह्मलीन संत खटखटा बाबा की पवित्र कुटी से एक भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कुटी परिसर में उमड़ पड़ी। लोग खटखटा बाबा एवं उनके शिष्य ब्रह्म प्रसिद्ध नाथ की प्रतिमाओं के समक्ष दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद ले रहे थे।हालांकि सुबह हुई एक घंटे की भारी बारिश के कारण कार्यक्रम में थोड़ी देर हुई, लेकिन लगभग 10 बजे पालकी यात्रा बैंड-बाजों के साथ कुटी परिसर से रवाना हुई। यात्रा होमगंज बाजार, नगर पालिका कार्यालय, बड़ा चौराहा, पालिका बाजार, सदर बाजार, छोटा चौराहा, पंसारी बाजार, लोहा मंडी, जैन बाजार, कटरा बिलोचियान होते हुए बिलैया मठ स्थित शिवालय पहुंची।
इसके बाद यात्रा फक्कड़पुरा, कटरा पुख्ता, कटरा बुलाकी दास होते हुए नगर भ्रमण पर निकली। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पालकी की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया।
पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे। प्रमुख रूप से महंत मोहन गिरी, चुन्नू चौरसिया, प्यारेलाल, अवनीश गुप्ता, बिल्लू यादव, गोपाल गुप्ता सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
