AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
करनपुरा जैन मंदिर मे घट यात्रा के साथ किया गया आठ दिवसीय विधान का शुभारंभ_______________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
इटावा- श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर करनपुरा मे श्री मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब वेदी प्रतिष्ठा व श्री सिद्वचक्र महामंडल विधान एंव विश्व शांति महायज्ञ आठ दिवसीय कार्यक्रम का
प्रतिष्ठाचार्य पं मनीष जैन शास्त्री इटावा के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया
प्रातःकाल श्री दिगंबर जैन मंदिर सरायशेख से गाजेबाजे के साथ घट यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं व अष्ट कुमारियाँ मुकुट माला सिर पर कलश रखकर यात्रा मे सम्मिलित हुई जैन भजनों के साथ भक्ति मे श्रृद्धालु झूम उठे। तिकोनिया ,पक्की सराये ,नगरपालिका चौराहे पचराहा होते हुऐ करनपुरा जैन मंदिर पहुंची जहां सर्व प्रथम ध्वजारोहण रीतेश जैन परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ मंडल शुद्वि के उपरांत श्रीजी का अभिषेक पुजारियों(इंद्रौ)द्वारा किया गया श्रीजी के ऊपर शांति धारा करने जयकुमार जिनेश प्रकाश जैन परिवार को आरती करने का सौभाग्य श्रीमती सरोज जैन मनोज जैन परिवार को प्राप्त हुआ मधुर संगीत के साथ विधान प्रारंभ किया गया जिसमें सौधर्म इंद्र, यज्ञनायक इंद्र, कुबेर इंद्र, महेंद्र इंद्र, चक्रवर्ती इंद्र, कामदेव इंद्र सभी इंद्र अपनी इंद्राणियो के साथ विधान मे सम्मलित हुऐ
पं मनीष जैन शास्त्री ने सभी लोगों को विधान का महत्व भी समझाया गया सायंंकाल की आरती करने का अनिल जैन परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ जो अपने घर से गाजेबाजे भक्ति नृत्य के साथ आरती लेकर मंदिर जी सपरिवार पहुंचे । जिसमें मंदिर कमेटी के कमल जैन महावीर जैन पवन,राजा, शिवम्, सुशील, शैलेंद्र, रवि जैन आदि लोग व महिला मंडल की सभी महिलाएं मौजूद रही।
