AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को डीएम घनश्याम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…।।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को डीएम घनश्याम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,
हमीरपुर-: 01 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 जुलाई 2025 तक जनपद सहित सम्पूर्ण प्रदेश में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक अभियान के दृष्टिगत आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान संबंधी जागरूकता रैली को जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुलदीप निषाद ने मुख्यालय स्थित डॉ0 भीमराव अंबेडकर पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…।।
संचारी रोग नियंत्रण संबंधी जागरूकता रैली डॉ अम्बेडकर पार्क से प्रारंभ होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय,पेट्रोल पंप से किंग रोड ,सुभाष बाजार, जिला अस्पताल होते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई… जहां पर रैली में उपस्थिति बच्चों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान संबंधी शपथ दिलाई गयी…।।
इस दौरान अपने गांव ,ब्लॉक ,जनपद और देश को रोग मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्धता की एवं व्यक्तिगत साफ सफाई का ध्यान रखने,अपने घर के आसपास सफाई रखने, अपने गांव और मोहल्ले के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समुदाय को साफ.सफाई और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने, संचारी रोगों से लड़ाई में हर सभव प्रयास कर अपने परिवार और समुदाय को संचारी रोगों से दूर रखने की शपथ दिलाई गयी… लोगों को अपने गांव अथवा अपने आसपास के क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करने की भी शपथ दिलाई गयी…।।
ज्ञात हो कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन,एंटी लारवा छिड़काव,फागिंग का विशेष अभियान चलाया जाएगा…।।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग प्राप्त किया जाए तथा संचारी रोग से कोई भी प्रभावित ना होने पाए यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए... इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व अन्य सहयोगी विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएं तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से इस अभियान को सफल बनाया जाए...।। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसीएमओ,डिप्टी सीएमओ, आशा,आंगनवाड़ी कार्यकत्री,विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं,शिक्षक तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे...।।
