AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
हनुमान मंदिर लुधपूरा में शीतल जल फ्रीजर का उद्घाटन सम्पन्न
__________________________
लोकसत्ता भारत/
चेतन जैन
पालिका परिषद द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था, स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे उपस्थित
जसवंतनगर। नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर, लुधपूरा रेलमंडी परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा शीतल जल फ्रीजर की व्यवस्था की गई। शनिवार को इस फ्रीजर का तिलक-बंधन कर विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अजेंद्र गौर, सुभाष गुप्ता, रघुवीर सिंह यादव, हनुमंत प्रधान, विवेक पांडे, धनीराम शाक्य, सर्वेश शाक्य, जसवंत सिंह, देवेंद्र भूरे, श्यामसुंदर, हरिओम शर्मा, प्रीतम सिंह, हिमांशु, गोरे यादव, शीलू, कृष्णा, इकलाख, शिवम्, इशू, गोटी, सल्लू समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं ने पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस प्रकार की जनोपयोगी सुविधाएं आगे भी मंदिर और सार्वजनिक स्थलों पर मुहैया कराई जाएंगी।
