AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
नगला बाके में बड़ी चोरी: 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर चोरों का हाथ साफ
____________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
कमरे में सो रही विधवा महिला को भनक तक नहीं लगी, खेत में मिला सूटकेस और बैग
जसवंतनगर (इटावा)।
थाना बकेवर क्षेत्र के मौजा जोनई स्थित नगला बाके गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर के पीछे नकब लगाकर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
वारदात के समय गृहस्वामिनी सीता देवी, जो विधवा हैं, अपने बच्चों के साथ कमरे के बाहर टीन शेड में सो रही थीं।
सुबह जब वह उठीं तो कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला, जिससे उन्हें शक हुआ। पीछे जाकर देखा तो दीवार में नकब लगा हुआ था। उन्होंने बच्चों को दीवार से अंदर भेजा और दरवाजे की कुंडी खुलवाई। भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए — कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी और बक्सों से सूटकेस व बैग गायब थे।
कुछ ही देर बाद गांव के राजेश कुमार ने फोन पर सूचना दी कि उनके खेत में एक बैग और सूटकेस पड़ा है, जो घर से लगभग 500 मीटर दूर था। परिजनों ने वहां जाकर तलाशी ली तो बैग से केवल एक मंगलसूत्र बरामद हुआ।
चोरी गए प्रमुख सामानों की सूची
10 सोने की अंगूठियां (महिला)
3 सोने की अंगूठियां (पुरुष)
3 कंधनी
2 सोने की चेन
5 कानों के झुमके (छाले)
1 कॉलर सेट ₹1,60,000 नगद गृहस्वामिनी के अनुसार, इस चोरी में उनकी देवरानियां – हेमलता और सुमन देवी का कीमती सामान भी गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जॉनई चौकी प्रभारी आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो चुकी है और पुलिस जांच में जुटी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


