AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
चित्रकूट में नवजात के साथ महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग,दोनों की मौत हुई…।।
चित्रकूट में नवजात के साथ महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग,दोनों की मौत हुई…।।
चित्रकूट-:जनपद चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है…राजापुर यमुना पुल से एक अज्ञात महिला ने नवजात शिशु को लेकर नदी में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है..।।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से महिला और नवजात के शव को नदी से बाहर निकाला गया। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि मामला घरेलू कलह या मानसिक तनाव से जुड़ा हो सकता है।
फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त और परिजनों की तलाश में लगी हुई है। इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी…।।
