Απολαύστε την αδρεναλίνη της τύχης με τα 500+ παιχνίδια που προσφέρει το spin macho και διεκδικήστε
जसवंतनगर में “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन
__________________
लोक सत्ता भारत
चेतन जैन
जसवंतनगर में “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद
जसवंतनगर/इटावा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित भारत का अमृतकाल” अभियान के अंतर्गत सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया।
सभा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम छू रहा है और गरीब, किसान, मजदूर एवं युवा वर्ग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
इस दौरान सभा में जिला मंत्री: राजकमल यादव मंडल अध्यक्ष अजय यादव ‘बिंदू’कार्यक्रम संयोजक: जितेन्द्र तोमर ‘शीलू’
पूर्व मंडल अध्यक्ष: गोविंद शर्मा
अन्य प्रमुख उपस्थितजन: बटेश्वरी दयाल प्रजापति, राजेन्द्र चौहान, श्रेयस मिश्रा, पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री, जयशिव बाल्मीकि, राजवीर चौहान, राजीव उपाध्याय, ध्रुवेश तोमर, शशिकांत चौधरी, पंकज शाक्य, अजीत दिवाकर, कीर्ति भदौरिया, राधा मिश्रा, दीपक धाकरे, अभिषेक शुक्ला, सुमित जोशी, हेमंत धाकरे आदि उपस्थित रहे
सभा का संचालन अजय यादव टी.डब्ल्यू. द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक किया गया।
यह सभा न केवल भाजपा की नीतियों को जनसामान्य तक पहुंचाने का माध्यम बनी, बल्कि यह भी स्पष्ट किया गया कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और स्थानीय स्तर पर सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरणा मिल सके



