AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
इटावा: ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ
________________________________
लोक सत्ता भारत
चेतन जैन
इटावा: ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ
इटावा। नगर में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एसपी सिटी श्री अभय नाथ त्रिपाठी, एसडीएम सदर श्री विक्रम सिंह राघव, सीओ सिटी श्री अभय नाथ राय, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री आलोक दीक्षित सहित नुमाइश कार्यकारिणी के सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और आयोजकों द्वारा की गई तैयारियों की सराहना की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं स्थानीय उत्पादों की झलक भी देखने को मिली।
