AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
जन चौपाल में किसानों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा*________________________
लोक सत्ता भारत
चेतन जैन
जन चौपाल में किसानों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा*
जसवंतनगर।उप संचालक चकबंदी एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय किसानों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। एडीएम श्री श्रीवास्तव ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए समाधान हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।
उन्होंने चौपाल में घोषणा की कि जल्द ही किसानों के गाटों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए सहायक चकबंदी अधिकारी हर गाटे पर जाकर निरीक्षण कर मूल्य तय करेंगे। उन्होंने किसानों से इस प्रक्रिया में सहयोग की अपील की।
चौपाल के दौरान किसानों ने खुलकर अपनी समस्याएँ भी रखीं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि प्रकाश श्रीवास्तव (बंदोबस्त अधिकारी), संकटा प्रसाद (चकबंदी अधिकारी), अखिलेश कुमार (सहायक चकबंदी अधिकारी), कमल सिंह (चकबंदी कर्ता), राजीव कुमार, ओम नारायण यादव, कौशलेंद्र सिंह, गौरव यादव (चकबंदी लेखपाल) तथा ग्राम प्रधान रामदास सहित बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।
