AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
झाड़ियों से अवरुद्ध जसवंतनगर-बलरई मार्ग, राहगीरों को भारी दिक्कतें
_____________________
लोक सत्ता भारत
चेतन जैन /सुबोध पाठक
जसवंतनगर। नगर से बलरई को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों घनी झाड़ियों के कारण गंभीर रूप से बाधित हो चुका है। सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां अब सड़क पर फैल चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों को विशेष रूप से मोड़ों पर रास्ता देख पाना बेहद कठिन हो गया है। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक निष्क्रिय बना हुआ है।
करीब 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इटावा, भदान, नगला खंगर और फिरोजाबाद की ओर यात्रा करते हैं। घनी झाड़ियों के कारण दृश्यता बाधित हो रही है और इनके भीतर जंगली जानवरों के छिपने का भी खतरा बना हुआ है,वहीँ सड़क मार्ग के बगल से गुजर रहे रजवाहा में आस पास के गाँवो के लोग अपनी अपनी भैंसों और गायों को पानी पिलाने और नहलाने के लिए लाते हैं वो जानवर भी एक दम से दौड़ कर सड़क पर वाहनों के सामने आ जाते हैं जिससे लोग भय के माहौल में सफर करने को मजबूर हैं।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं—ऋषिकान्त, विनय पांडेय, नागेन्द्र, प्रदीप, सत्यनारायण, सतेंद्र, श्री बाबू, श्री कृष्ण व पुष्पेन्द्र आदि ने बताया कि इस समस्या को लेकर विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार चड्डा ने बताया कि संबंधित जेई को निर्देशित कर दिया गया है और जल्द ही झाड़ियों की कटाई कर मार्ग को साफ किया जाएगा।
फोटो:-झाड़ियों से ढका जसवंतनगर-बलरई सड़क मार्ग।
