AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
डिजियाना कंपनी दबंगई से करा रही हमीरपुर और जालौन जिले में मौरंग का अवैध खनन और परिवहन….।।
हमीरपुर-:डिजियाना कंपनी दबंगई से करा रही हमीरपुर और जालौन जिले में मौरंग का अवैध खनन और परिवहन,
मौरंग खदान शुरू होते ही नियम नीतियों को ताक में रखकर मौरंग निकालने में टूट पडे खनन कारोबारी,
नदी की जलधारा से छेडछाड कर प्रतिबंधित मशीनों से निकाली जा रही मौरंग,
एनजीटी के नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ताक में रखकर खनन खेल जारी,
विवेक श्रीवास्तव,अमित परिहार और हैरी की देखरेख में चल रहा है दो जिलों में अवैध खनन का खेला,
डिजियाना कंपनी की इछौरा जिटकरी की 25/21 मौरंग खदान में अवैध खनन को लेकर कई बार हो चुकी है कार्यवाही,
25/21 मौरंग खदान में अवैध खनन को लेकर खनिज विभाग करोडों का लगा चुका है जुर्माना,कई बार पकडी गई थी प्रतिबंध लिफ्टर मशीनें फिर भी अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे खनन कारोबारी,
अब डिजियाना कंपनी की एक और मौरंग खदान 25/2 हुई चालू,तो अवैध खनन करने में जुट गए खनन कारोबारी,
पैसा पावर और सत्ता की हनक दिखाकर दबंगई से दिन रात धडल्ले से अवैध खनन का खेल जारी,
डिजियाना कंपनी के चेयरमैन तेजेंदर पाल सिंह के दिशानिर्देश में अमित परिहार, विवेक श्रीवास्तव, और हैरी नाम के व्यक्ति करा रहे मौरंग का अवैध खनन,
सरीला क्षेत्र में संचालित इछौरा जिटकरी खंड संख्या 25/2 मौरंग खदान का मामला…।।
