Ανέδειξε την τύχη σου με συναρπαστικά παιχνίδια και το spinmacho, κερδίζοντας απίστευτα έπαθλα.
डीएम एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ…।।
डीएम एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ…।।
हमीरपुर-:आज दिनांक 09.06.2025 को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में तहसील मौदहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया…. जिसमें पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा,प्रभागीय वनाधिकारी,जिला विकास अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी,उपजिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे…।।।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 88 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 01 प्रार्थना पत्र का समाज कल्याण विभाग द्वारा, 01 प्रार्थना पत्र का पंचायत विभाग द्वारा एवं 07 प्रार्थना पत्रों का राजस्व विभाग द्वारा, जिसमें विजयपाल पुत्र रजवा नि०- ग्राम करहिया द्वारा ग्राम करहिया के दबंग व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक कुंए पर अवैध कब्जे की शिकायत की गयी है,ग्राम बिहूनी खुर्द स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, रामशरन पुत्र कारेलाल नि०- ग्राम चकदहा द्वारा चकरोड़ की पैमाइश हेतु शिकायत की गयी, जिसका मौके पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण कराया गया...इस प्रकार कुल 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया...शेष शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा समयबद्ध रूप से गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया...।।
