AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
समाधान दिवस में आईं 6 शिकायतें*
लोक सत्ता भारत
चेतन जैन /सुबोध पाठक
“भूमि विवाद और नाली की समस्या प्रमुख, दो का मौके पर समाधान”
जसवंतनगर।मॉडल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 6 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ग्राम नागरी के राजनरायन ने दो किसानों पर खेत की मेड काटकर भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। ग्राम निलोई के अवध विहारी ने भी दो व्यक्तियों पर उनकी क्रय की हुई भूमि पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम रुकनपुरा के सर्वेन्द्र कुमार ने घर के सामने नाली में पाइप लाइन बिछाने की मांग की, ताकि नाली का गंदा पानी उनकी समर बोरिंग में न जाए। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार ने सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए सीडीओ ने उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय में समाधान किया जाए। कार्यक्रम में तहसीलदार दिलीप कुमार, नायब तहसीलदार नेहा सचान, विकास खंड अधिकारी श्वेता गर्ग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फ़ोटो:-समाधान दिवस में शिकायते सुनते अधिकारी।
