AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी को अवैध असलहे से मारी गोली…।।
हमीरपुर-:यूपी के हमीरपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को अवैध असलहे से गोली मार दी..पेट में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई है…परिजन आनन फानन में इस घायल महिला को इलाज के लिए बांदा लेकर पहुंचे हैं जहां उसका इलाज जारी है…इस घटना के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार है…घटना की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट टीम के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है…।।
यह पूरा मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के टिकरी बुजुर्ग गांव का है…गांव निवासी संग्राम सिंह ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पूनम को अवैध तमंचे से गोली मार दी…पेट में गोली लगने से पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई… गोली मारने के बाद संग्राम सिंह मौके से फरार हो गया… जब परिजनों ने इस महिला को लहुलुहान हालत मे देखा तब उनके होश उड़ गए और आनन फानन में महिला को इलाज के लिए बांदा ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे… इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और इस मामले की तहकीकात शुरू की… घटनास्थल पर पहुंची सीओ विनीता पहल ने बताया कि आरोपी संग्राम सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त है जो अहमदाबाद में काम करता है…कल ही वह अहमदाबाद से लौटकर अपने घर आया था और आज पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के बाद उसने गोली मारी है…परिजनों से मिली तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी…फिलहाल आरोपी संग्राम सिंह की पुलिस तलाश कर रही है…।।
