AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
जनपद में झोलाछाप डॉक्टरों की भेट चढ़ रहे मरीज जनपद में एक बार फिर गलत इलाज से गई युवक की जान…।।
जनपद में झोलाछाप डॉक्टरों की भेट चढ़ रहे मरीज जनपद में एक बार फिर गलत इलाज से गई युवक की जान
हमीरपुर-:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में स्वास्थ्य वयवस्था इतनी लचर है की इसका असर अब सीधे लोगो के जीवन में पड़ने लगा है। ऐसा हीं मामला हमीरपुर जनपद के मुस्करा थाना इलाके से निकल कर आया है जहा गलत इलाज के कारण एक युवक की मौत हो गई है…।।
हमीरपुर जनपद में झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आई है जनपद में फर्जी डिग्रियां लेके लोगो के जीवन के साथ यहां पर फर्जी झोलाछाप डॉक्टर उनके साथ खिलवाड़ कर रहे है और गलत इलाज के अभाव में लोगो की मौत हो रही है मुस्करा थाना इलाके के एक युवक के पेट में अचानक दर्द उठा आनन फानन में परिजन उसे डाक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां उसे गलत इंजेक्शन दे दिया जिसके बाद युवक का दम घुटने लगा और हाथ में इन्जेक्सन की वजह से हाथ नीला पड़ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। गत कुछ दिन पूर्व जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही एक घटना घटित हुई थी जहां पर आयुर्वेदिक चिकित्सक के गलत इलाज से अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई थी सोचने वाली बात है की आखिर कब तक यह जिला प्रशासन देखता रहेगा आखिर कब इन फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन का हंटर चलेगा यह कह पाना मुश्किल है…।।
