AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
बाॅदा विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन का कमिश्नर और डीएम ने फीता काटकर किया शुभारम्भ…।।
बांदा-:आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा/अध्यक्ष बाॅदा विकास प्राधिकरण अजीत कुमार एवं जिलाधिकारी जे0रीभा के द्वारा बाॅदा विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया।/
आयुक्त ने इस आधुनिक सुविधा सम्पन्न भवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे आम जनता को योजनाओं की जानकारी, अनुमोदन तथा निर्माण से सम्बन्धित कार्यों में त्वरित सेवा मिल सकेगी। इसी मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि विकास प्राधिकरण की भूमिका को जनहित में अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया। यह भवन न केवल अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा बल्कि नागरिकों को भी सुगम और पारदर्शी सेवायें उपलब्ध करायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे…।।
