AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया…।।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया:-
हमीरपुर-:आज दिनांक 07.06.2025 को अपर जिलाधिकारी हमीरपुर व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़/ त्यौहार को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना राठ क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह का भ्रमण किया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आम जनता से वार्ता कर आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाएं जाने की अपील की गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राठ, क्षेत्राधिकारी राठ, प्रभारी निरीक्षक थाना राठ व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे….।।
