AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
जालौन बाईपास पर दो पक्षों में लाठी-डंडों से हुई मारपीट, पुलिस से भी की गई अभद्रता, वीडियो वायरल
उरई जालौन-: शहर के जालौन बाईपास स्थित जमुना पैलेस के पास दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब मौके पर पहुंची पुलिस को भी एक पक्ष द्वारा अभद्रता का सामना करना पड़ा। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को हाईकोर्ट का वकील बताते हुए पुलिसकर्मी को सस्पेंड कराने की धमकी तक दे डाली।घटना की जानकारी मिलते ही जेल चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके से कुछ वाहनों को कब्जे में लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि विवाद कोई काम कराने को लेकर हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया। पुलिस द्वारा शांति बनाए रखने की कोशिश की गई, लेकिन एक व्यक्ति ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हुए सिपाही को अपशब्द कहे और धमकी दी कि उसे सस्पेंड करा देगा।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस से की गई अभद्रता और मारपीट की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं।अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारी इस मामले में क्या सख्त कदम उठाते हैं। आम जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के साथ इस तरह की बदसलूकी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
