AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
बक़रीद त्योहार के पूर्व अधिकारियों ने नगर की देखी व्यवस्था, अधीनस्थ को दिए आवश्यक निर्देश
हमीरपुर। बक़रीद त्योहार के पूर्व प्रशासन ने नगर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इसके साथ ही मुस्लिम धर्मगुरुओं से वार्ता कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार को मनाने की अपील की। आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ के बाद शुरू हो जाएगा कुर्बानी का सिलसिला।
शुक्रवार को कस्बे में अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भारी पुलिस बल के साथ नगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण किया इसके साथ ही मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं समाजसेवियों से निर्धारित गाइडलाइन के तहत त्योहार को शांति सौहार्द एवं भाईचारे के बाथ मनाने की अपील की। कस्बे के हैदरगंज स्थित मदरसा रहमानियां एवं मदरसा यादगार मोहम्मदी हुसैनी के कुर्बानी स्थल का निरीक्षण कर मदरसा के जिम्मेदारों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वही त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा को लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। आज ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा जो ती दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार, मौदहा लेखपाल अवनीश सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
