AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
बेटा बहू के साथ नाती नातिन ने भी दादी को पीटा, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर।जमीन में हिस्सा को लेकर बेटा, बहू,नाती नातिन ने वृद्धा को बेरहमी से पीट दिया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मौदहा कस्बे के मराठीपुरा बड़ी देवी निवासी जंगली जोगी ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके तीन पुत्र हैं जिनका बटवारा वह कर चुकी है जिनमें से बड़े पुत्र संतोष को उसकी ससुराल में जमीन दिलाकर मकान बनवा चुकी है और दो बेटे मौदहा में रहते हैं लेकिन संतोष की पत्नी और बच्चे मौदहा के मकान में हिस्सा लेने की बात कर लड़ाई झगड़ा करते हैं और इसी के चलते संतोष,विमला, प्रशांत और प्रांशी ने मिलकर मुझे लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया जिसके चलते मैं अस्सी साल की बुढिया चलने फिरने में असमर्थ हूं।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
