AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
अज्ञात कारणों के चलते दम्पत्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, पति की मौत,पत्नी गंभीर
हमीरपुर-:थाना क्षेत्र के बिलौटा गांव के मजरा छक्की डेरा गांव निवासी वृद्ध दंपति ने अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। तथा महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है…।।
क्षेत्र के छक्कीडेरा गांव निवासी मलखे निषाद उम्र 65 वर्ष पुत्र रामआसरे व पत्नी जानकी 62 वर्ष ने अज्ञात कारण के चलते घर में जहरीले पदार्थ का सेवन
कर लिया दोनो की हालत बिगड़ने पर परिजन कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है
वहां पर उपचार के दौरान मलखे की मौत हो गई जानकी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । देर शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया है…।।
