AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 36 मजदूर दबे; 6 को निकाला गया
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां रेलवे स्टेशन के पास अमृत भारत योजना के तहत एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर करीब 2:20 मिनट में बिल्डिंग का लेंटर अचानक गिर गया, जिसमें लगभग 36 मजदूर मलबे में दब गए।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस-प्रशासन के अफसर पहुंचे और राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया। अब तक 6 मजदूरों को मलबे से निकाला जा चुका है, जबकि अन्य मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। जेसीबी की मदद से राहत बचाव का कार्य जारी है।
इस हादसे के कारणों की जांच के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने आदेश दे दिए हैं और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
हादसे के बाद मजदूरों के परिवार वालों में अफरा-तफरी मच गई है। कई मजदूरों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए हैं और अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं।
इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है और कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

