AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
डाइट प्रवक्ता, एसआरजी और शिक्षक जुड़े ग्रीन एंड क्लीन के साथ, जियो टैगिंग अनिवार्य…
:-प्रवक्ता उमा प्रसाद सहित एसआरजी अखिलेश शुक्ल, रचना सिंह और मुसर्रत फातिमा ने पौधरोपण कर, की जियोटैगिंग। पुरस्कृत शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग..
उन्नाव!ग्रीन एंड क्लीन उन्नाव के साथ जुड़े हजारों शिक्षकों और बच्चों ने विद्यालय, गांवों और शहरों की सूरत बदलने का संकल्प लिया है। अन्य जनपदों में भी शिक्षक मुहिम से जुड़ पौधरोपण को अपना रहे हैं। जनपद में लगभग ढाई माह पूर्व सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और शिक्षक डॉ प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा शुरू हुए अभियान से लगातार शिक्षक, बच्चे, अधिकारी और जन प्रतिनिधि जुड़कर अनवरत पौधरोपण करते नजर आ रहे हैं।
इसी श्रृंखला में आज सरोसी, मियागंज, कर्ण, फतेहपुर चौरासी, पुरवा और हसनगंज में जनपद के एस आर जी, डाइट प्रवक्ता और शिक्षकों ने बच्चों द्वारा बनाए गए ग्रीन एंड क्लीन के पोस्टर संग बड़ी संख्या में पौधे लगाए और उनकी जियो टैगिंग भी की। एसआरजी अखिलेश शुक्ल ने प्रवक्ता उमा प्रसाद पटेल के साथ आंवले, नीम, पीपल, बरगद, शमी और अशोक के पौधे लगाए। जिन विद्यालयों में पौधरोपण हुआ उनमें सरोसी के सघन खेड़ा प्राथमिक में प्रधान शिक्षिका प्रीति सैनी और प्रावि लोहार खेड़ा प्रथम में अनुभा सचान, राधा बाजपेयी, नीलम, रेखा ,सीमा एवं अभिभावक मतोले, फतेहपुर चौरासी के शकूराबाद में प्रधान शिक्षक विवेक एवं परवेज आलम का पूर्ण सहयोग एसआरजी को मिला। एफ 84 के ही गजफफपुर पैसरा में प्रियंका गुप्ता ने नीम, पीपल, बरगद, आवंला और शमी के पौधे रोपित कर उनकी जियो टैगिंग की। बच्चों की ग्रीन ब्रिगेड बना, उन्हें उनके संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी।
एसआरजी रचना सिंह ने ग्रीन एंड क्लीन के बैनर के साथ सिकन्दर पुर के कंपोजिट कटरी पीपरखेड़ा में स्टाफ और बच्चों संग आम के पौधे लगाए। एसआरजी मुसर्रत फातिमा ने हसनगंज के यूपीएस भानपुर में दो पीपल के पौधों को रोपित किया। यूपीएस नेवलगंज की शिक्षिका प्रीति भारती ने ग्रीन एंड क्लीन उन्नाव के बैनर के साथ अमरूद और आम का पौधा रोपित किया और मटरिया की शिक्षिका अनामिका द्विवेदी ने शमी का पौधा रोपित किया। पुरवा के यूपीएस मोहिद्दीनपुर में प्रधान शिक्षक रमेश कुमार ने पौधरोपण किया। विभिन्न विकासखंडों में शिक्षकों ने ग्रीन एंड क्लीन उन्नाव का प्रचार कर अपने विद्यालयों में देववृक्ष रोपित कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। सह संयोजक डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही प्रदेश स्तर पर इस मुहिम को लेकर बड़े आयोजन किए जायेंगे जिसके माध्यम से जन जन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचने और पौधरोपण के अनवरत प्रयास और पूरी तन्मयता से कार्य लोगों को कोर टीम में शामिल कर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

पौधरोपण करते शिक्षक..
