AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
तक्षशिला इंस्टिट्यूट द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान..
कानपुर : शिक्षक दिवस के मौके पर गंगापुर सैनिक चौराहा स्थित तक्षशिला इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एमएलसी अरुण पाठक,पूर्व विधायक जगराम सिंह यादव, संस्था के संस्थापक मनोज शुक्ला समेत सैकड़ो अध्यापक समेत विशिष्टजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक ने उद्धबोधन में कहा की शिक्षक ही समाज का निर्माता है इसलिए शिक्षक बन पाना बहुत ही शोभाग्य की बात है। आप पढ़ाई करके अधिकारी व अन्य जगहों पर नौकरी पेशा या व्यवसाय तो कर सकते है लेकिन आपके ऊपर ज़ब ईश्वर का आशीर्वाद होगा तभी आप शिक्षक बन सकते है इसलिए शिक्षक के पद की गरिमा बनाएं रखें। वहीं पूर्व विधायक जगराम सिंह यादव ने कहा की विश्व में सभी जगह शिक्षक सम्मान की परम्परा है और हमें भी ये परम्परा कायम रखनी होगी।
सम्मान समारोह में तक्षशिला इंस्टिट्यूट और प्रोफेशनल स्टडीस के संस्थापक व महाराजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला
(बब्लू भईया ) के द्वारा उमा उपवन लॉन में करीब 600 शिक्षकों का सम्मान किया गया इसके पूर्व भी आठ वर्षों से शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मान समारोह के दौरान कमलकांत मिश्रा,सौरभ शुक्ला,सुरेश मिश्रा,राजेंद्र त्रिपाठी,के. के मिश्रा, रवि दीक्षित,चंचल त्रिवेदी,बलवान सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह सेंगर (एडवोकेट )समेत विशिष्टजन मौजूद रहे।
