AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
तीन बीघा जमीन पर हुआ अवैध खनन, लेखपाल ने की जांच
कानपुर : पतारा ब्लॉक के रघुनाथपुर गांव के किनारे पिछले एक महीने से मिट्टी खनन जारी था। खनन माफियाओं द्वारा पट्टे की लगभग तीन बीघा जमीन खोद डाली गयी जिसको लेकर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने पट्टे धारकों को नोटिस देने के साथ रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव के किनारे रेलवे लाइन के पास स्थित ग्राम समाज की जमीन पर बीते एक महीने से मिट्टी खनन चल रहा था। खनन माफिया रात में जेसीबी से मिट्टी खोदाई करते थे, जिसके बाद डंपर और ट्रैक्टर ट्राली की मदद से मिट्टी को प्लाटो और ईंट भट्ठों में बेच दी जाती थी। सूत्रों की माने तो स्थानीय पुलिस को मोटी रकम जाती थी। एसडीएम के आदेश के बाद क्षेत्रीय लेखपाल शिवम वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पट्टे की जमीन पर लगभग तीन बीघे में मिट्टी खनन होने की पुष्टि हुई है। लेखपाल ने पट्टे धारकों को नोटिस देने के साथ जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। घाटमपुर एसडीएम यादुवेंद्र सिंह वैश्य ने बताया कि जांच में पट्टे की जमीन पर मिट्टी खनन की पुष्टि हुई है। पट्टे धारकों को नोटिस दी गई है। कार्रवाई की जाएगी।
