AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
अतिक्रमण हटाओ जाम से निजात पाओ – डी.सी.पी. पूर्वी एस के सिंह
कानपुर :- शहर मे चारो और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है जिससे की जाम से छुटकारा मिल सके। आज डीसीपी पूर्वी, एसीपी कलक्टरगंज ने कई थानो के फोर्स के साथ गस्त कई क्षेत्र मे पैदल गस्त कर अतिक्रमण हटवाया और जो लोग हिदायत के बाद भी अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं थे उनका सामान थाने भिजवा दिया। घंटाघर, कलक्टरगंज, बादशाहीनाका, एक्सप्रेस रोड सड़को पर अतिक्रमण करके लोग दुकान सजाये बैठे रहते है जो की जाम का विशेष कारण है। लगातार आलाधिकारियो द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए कई बेहतर प्रयास किये जा रहे मगर अतिक्रमण महनत पर पानी फेर देता जिसके बाद शहर के आलाधिकारी अब अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे जिससे शहरवासियो को एक अच्छी ट्रैफिक व्यवस्था मिले।
