AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
राज्यसभा में बोले PM मोदी- MSP था, है और हमेशा रहेगा
नई दिल्ली|किसानों का आंदोलन पिछले 75 दिनों से जारी है। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। साथ ही सदन को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार किसान हित में तेजी से काम कर रही है और जो कानून वो लेकर आए हैं उससे किसानों को लाभ मिलेगा। पीएम के मुताबिक आंदोलन किसानों का हक है, लेकिन वहां मौजूद बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए।
राज्यसभा में बोलते हुए पीएम ने कहा कि कोई कानून हमेशा के लिए नहीं होता,उन्होंने कहा कि ये तय करना होगा कि हम समस्या का हिस्सा बनेंगे या समाधान का। किसान आंदोलन को लेकर सदन में भरपूर चर्चा हुई, लेकिन जो भी बताया गया वो आंदोलन को लेकर बताया गया लेकिन मूल बात पर चर्चा नहीं हुई। पीएम मोदी ने राज्यसभा में भरोसा दिलाया है कि MSP जैसा पहले था, वैसे ही है और भविष्य में भी रहेगा।
