AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
प्राची देसाई की टांग में लगी चोट
मुंबई|टीवी से बाॅलीवुड में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्राची देसाई लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में बी-टाउन की क्यूट एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस प्राची व्हील चेयर पर बैठी दिखाई दीं। प्राची देसाई को इस हाल में देखकर फैंस चौंक गए। दरअसल, प्राची की टांग में चोट लगी है, जिस वजह से उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर आना पड़ा।
पैर में दर्द के बाद भी उनके चेहरे की मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है। लुक की बात करें तो प्राची ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। एयरपोर्ट पर मौजूद पैप्स को देखकर प्राची ने स्माइल की और उन्हें पोज भी दिया। फैंस प्राची के जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं
