AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू, एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया को लगा टीका
नई दिल्ली|भारत में शनिवार 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर दिया है। इससे पहले टीकाकरण अभियान को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। सुबह 10:30 के बाद से देशभर में लाभार्थियों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। इस अभियान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने को-विन एप को भी लॉन्च किया। पहले दिन तीन लाख स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स- दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने एम्स में कोविड-19 का टीका लगवाया। दिल्ली एम्स में एक सफाई कर्मचारी को कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे।
