AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
एकता कपूर पर दर्ज केस खारिज
अपनी वेब सीरीज में सेना के जवानों पर विवादित सीन दिखाने के आरोप के बाद से फिल्म निर्माता एकता कपूर सुर्खियों में आ गई हैं। बिग बाॅस सीजन-13 में नजर आए यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता व उनकी मां शोभना कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। आरोप है कि एकता ने अपनी वेब सीरीज एक्सएक्सएक्स सीरीज में इंडियन आर्मी की बेइज्जती की है। इस मामले की जांच चल ही रही थी कि हैदराबाद की राजधानी तेलंगाना के एक सामाजिक कार्यकर्ता भी एकता के इस शो के विरोध में उतर आए। उन्होंने भी एकता के उस एपीसोड के सीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि अब हैदराबाद साइबर क्राइम सेल ने सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत को आधारविहीन बताते हुए खारिज कर दिया है।
बता दें कि ऑल्ट बालाजी की इस वेब सीरीज के एक एपिसोड में दिखाया गया है कि एक सैन्य अफसर की पत्नी, पति के ड्यूटी पर जाने के बाद अपने प्रेमी को घर पर बुलाती है। इस सीन में वह प्रेमी को पति की वर्दी पहनाती और फिर वर्दी फाड़ देती है। बाद में वह प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। सामाजिक कार्यकर्ता का आरोप था कि इस वीडियो में भारतीय सेना और उसकी वर्दी का अपमान किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और मामले की जांच-पड़ताल की गई। जांच पूरी होने के बाद हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने पाया कि वीडियो में आपत्ति जताने लायक कुछ भी नहीं था। इसलिए, उन्होंने केस वहीं रफा-दफा कर दिया।
