AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
शार्ट सर्किट से लगी आग पांच बकरियां जिंदा जली
कानपुर : बिधनू थानाक्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर मझावन चौकी क्षेत्र के तकसिंगपुर गांव निवासी किसान रज्जन राजपूत उम्र 47 वर्ष घर के बगल में ही छप्पर डाले है और उसमें बकरीयां बाँधा करता था आज दोपहर बिजली आने के दौरान घर के बाहर लगे मीटर के पास लगी केबिल में शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी से देखते ही देखते आग छप्पर में लग गयी और ज़ब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक छप्पर के नीचे बंधी 5 बकरियां जलकर खाक हो गयी वहीं कुछ गृहस्थी का समान भी जल गया है।
सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस जांच -पड़ताल में जुटी हुई है।
