Beyond the Bets Elevate Your Gameplay & Conquer the spin granny Strategy for Consistent Wins.
भक्तों ने इको-फ्रेंडली बप्पा कीप्रतिमा का किया विसर्जन
- पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी की स्वयं से बनाई गई मूर्ति का किया पूजन- अर्चन
कानपुर- बर्रा के जरौली फेस-1 कालोनी वासियों ने इस बार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए इको फ्रेंडली बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया है। ढोल ताशे के साथ नचाते गाते बुधवार को यानी कि स्थापना से पांचवे दिन पार्थिव गणपति प्रतिमा का विसर्जन गुजैनी नहर में कर दिया।
आचार्य विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि गणेश प्रतिमा के पूजन से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। मिट्टी में स्वाभाविक पवित्रता होती है। मिट्टी की यानी पार्थिव गणेश प्रतिमा प्रकृति के पांच मुख्य तत्व यानी भूमि, जल, वायु, अग्नि और आकाश बने होते हैं। इसलिए इसमें भगवान का आह्वान और उनकी प्रतिष्ठा करने से कार्यसिद्धि होती है। वहीं प्लास्टर ऑफ पेरिस और अन्य केमिकल्स से बनी गणेश प्रतिमा में भगवान का अंश नहीं आ पाता और इनसे नदियां अपवित्र होती हैं। ब्रह्मपुराण और महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार नदियों को प्रदूषित करने से दोष लगता है। इस प्रतिमा को स्वयं मिट्टी से बनाकर उसका रंग रोगन भी किया है। इस बीच शुभम शुक्ला, प्रदीप कुशवाहा, सुमित तिवारी, राजेश तिवारी, निधि, शिवांगी शुक्ला, पूजा पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
