AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
पी. एल. मिश्रा पब्लिक स्कूल में वसन्तोत्सव का हुआ भव्य आयोजन..
कानपुर : घाटमपुर के गूजा स्थित पी. एल. मिश्रा पब्लिक इंटर कॉलेज और पं० पी० एल० मिश्रा पब्लिक प्राइमरी स्कूल में वसन्तोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और भगवती का पूजन, अभिषेक, हवन के आयोजन किए गए।
कार्यक्रम में कक्षा पीजी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने गणेश बन्दना, सरस्वती वन्दना, देश-प्रेम गीत और राजस्थानी लोकनृत्य का भव्यतापूर्ण प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों सहित पी. एल. मिश्रा पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री ब्रजभान सिंह, पं० पी० एल० मिश्रा पब्लिक प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्या कु. दिशा सचान और सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के बारे में जानने का अवसर मिला। साथ ही, उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका भी मिला। आयोजन के दौरान बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखने को मिला, जो कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विशिष्टजन समेत अभिभावक मौजूद रहे।

