Beyond the Bets Elevate Your Gameplay & Conquer the spin granny Strategy for Consistent Wins.
देश में बर्ड फ्लू का संकट: महाराष्ट्र में 900 मुर्गियों और दिल्ली में बत्तखों की मौत..|
मुंबई/नई दिल्ली|पूर्वी दिल्ली की संजय झील में शनिवार को 10 बत्तक मरे हुए पाए गए। इससे एक दिन पहले मयूर विहार फेस-3 में 17 कौवे मृत मिले थे। झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉलिट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत की खबर सामने आई है। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है।” दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। सिंह ने इससे पहले कहा था कि हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और।” उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी।
