AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
केरल में एक और हथिनी की मौत, जबड़े में था फ्रैक्चर
केरल में जानवरों पर अत्याचार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। गर्भवती मादा हाथी की मौत के बाद एक और हथिनी की मौत हुई है। इसके जबड़े में फैक्चर मिला है। अभी इस हथिनी की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कही पटाखा खाने से ही इसके जबड़े में फ्रैक्चर तो नहीं हुआ
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों को यह मादा हाथी पठानपुरम के जंगलों में एक जलधारा के पास मिली। वन अधिकारी के मुताबिक, हथिनी काफी कमजोर थी। उसे कुछ दवा देने की कोशिश की गई मग वह गिरकर मर गई। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि हथिनी के जबड़े में करीब एक माह पहले फ्रैक्चर हुआ था। आशंका है कि यह फ्रैक्चर हथिनी के कोई चीज खाने की वजह से हो सकता है।
बता दें कि केरल के मल्लपुरम से हाल ही में इंसानियत को शर्मनाक कर देने वाली तस्वीर सामने आई थी। वहां एक गर्भवती हथिनी खाने की तलाश में जंगल के पास वाले गांव में पहुंच गई थी। वहां शरारती तत्वों ने अनानास में पटाखे भरकर उसे खिला दिया था, जिससे हथिनी का मुंह और जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। हथिनी के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई थी।
