AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
कानपुर में फूटा कोरोना बम, 22 नए मरीज मिले
कानपुर। अनलाॅक-01 लगने के बाद से शहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरूवार को शहर में 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। ये मरीज लक्ष्मीपुरवा, शिव नगर और मन्नीपुरवा के हैं। उधर, उर्सला के सफाई कर्मी की दूसरी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। नवीन मार्केट का एक दुकानदार भी कोरोना पाॅजिटिव निकला है। इससे वहां के दुकानदारों में खौफ का माहौल है। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 24 घंटे में शहर में कोरोना के 51 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर अब शहर में कोरोना के 116 एक्टिव केस हैंै।
