AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
आर्मी डे पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और सीडीएस बिपिन रावत ने देशवासियों को दी बधाई
नई दिल्ली | भारत में 15 जनवरी को हर साल सेना दिवस यानी आर्मी डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारतीय थल सेना आर्मी डे के रूप में मनाती है। भारतीय सेना इस साल अपना 73वां स्थापना दिवस मना रही है। हिंदुस्तान के इतिहास में दिन काफी अहम माना जाता है, क्योंकि इसी दिन पहली बार कोई भारतीय इंडियन आर्मी का कमांडर इन चीफ बना था। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”सेना दिवस पर, भारतीय सेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को शुभकामनाएं। इस खास दिन पर हम उन बहादुरों को याद करते हैं जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत साहसी और प्रतिबद्ध सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए हमेशा आभारी रहेगा”।
